Ranchi: भोगनाडीह में हुए बवाल के बाद झारखंड की सियासत में भूचाल आ गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर सीधे तौर पर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि संथाल परगना को मणिपुर जैसी स्थिति में धकेलने की साजिश रची जा रही है।
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
Download File: https://abuajharkhand.com/wp-content/uploads/2025/07/Supriyo.mp4?_=1सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हूल दिवस के मौके पर भोगनाडीह में जो बवाल हुआ, वह एक सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने कहा कि इस घटना की पटकथा दिल्ली स्थित दीनदयाल मार्ग में लिखी गई, और इसके पीछे गोड्डा के भाजपा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और कुछ अन्य लोगों का हाथ है। उनका आरोप था कि भाजपा संथाल परगना को बारूद के ढेर पर बैठाना चाहती है।
उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके पास से हथियार बरामद होने से यह स्पष्ट होता है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रची जा रही थी? क्या राज्य सरकार के मंत्रियों को निशाना बनाया जाना था?
उन्होंने यह भी कहा कि हूल दिवस का आयोजन एक राजकीय समारोह होता है, न कि किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम। ऐसे आयोजन में इस तरह की हिंसा होना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि वे स्वयं इस पूरे मामले में संज्ञान लें और उच्चस्तरीय जांच कराएं ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
और भी पढ़ें: Sahibganj: कोटालपोखर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू, देखे विडिओ

4 thoughts on “सीएम Hemant Soren की हत्या की साजिश? झामुमो ने BJP पर लगाया चौंकाने वाला आरोप !”