Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री Hemant Soren से की मुलाकात, गुरुजी के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Sudesh Mahato met Chief Minister Hemant Soren, inquired about Guruji's health

Ranchi / New Delhi: आजसू पार्टी के प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित न्यू झारखंड भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन (गुरुजी) के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि गुरुजी की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। सुदेश महतो ने गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इससे पूर्व आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की थी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को 19 जून को ब्रेन स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी समस्याओं के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें आईसीयू में रखा गया है और न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी विभागों के विशेषज्ञ उनकी देखरेख कर रहे हैं।

और भी पढ़ें: Politics: विकास कार्यों से बौखलाई भाजपा, झूठे बयानों से जनता को गुमराह कर रही: झामुमो

0
0

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर