Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Sahibganj: पतना में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

Rahul Gandhi's birthday was celebrated with great pomp in Patna

Sahibganj (पतना): काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकप्रिय नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का 55वां जन्मदिन पतना प्रखंड के मयुरझुटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष परवेज आलम की अगुवाई में केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परवेज आलम ने कहा,

“राहुल गांधी देश के युवाओं की आवाज हैं। उन्होंने हमेशा संविधान, लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। उनका सादगी भरा जीवन हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विचारों और नेतृत्व की सराहना करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी न सिर्फ एक राजनीतिक नेता, बल्कि देश के युवाओं के लिए आशा और प्रेरणा का स्रोत हैं।

इस मौके पर राहुल चौबे, सुनील मुर्मू, इरशाद आलम, जावेद सलमान, अरमान, जमील समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन कांग्रेस की एकता, सामाजिक समरसता और राहुल गांधी के विजन को धरातल पर उतारने के संकल्प के साथ किया गया।

और पढ़ें: Iran Israel Conflict: इजराइल-ईरान युद्ध तेज़, दोनों देशों में बड़ा हमला

0
0

1 thought on “Sahibganj: पतना में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन”

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर